फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं गैंगरेप: कब्र से लाशें नहीं निकाल पाई CBI

Sun, 20 Jul 2014 08:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा का रुख देखकर सीबीआई ने अपनी रणनीति में बदलाव जरूर किया, मगर शव निकालने में जांच एजेंसी को पहले दिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन


कटरा सआदतगंज में दो बहनों की रेप और हत्या के मामले की जांच कर रही सीबीआई को दोनों शवों का दोबारा पोस्टमार्टम 20 जुलाई को करवाना था।

शुक्रवार को गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई तो जांच एजेंसी ने अपनी रणनीति बदल कर एक दिन पहले शनिवार को शव बाहर निकालने के लिए मशक्कत की लेकिन जांच एजेंसी शव निकालने में नाकाम रही।

लगातार बढ़ रहा है जलस्तर

एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने बताया कि अब शवों को निकालने के लिए रविवार को फिर से ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।

दोनों लड़कियों के शवों को अटैना गंगा घाट पर दफन किया गया था। सीबीआई ने फारेंसिक एक्सपर्ट की निगरानी में 20 जुलाई को दोनों शवों को बाहर निकाल कर एम्स के डॉक्टरों के पैनल से दोबारा पोस्टमार्टम कराना था।

जांच एजेंसी को जब गंगा के लगातार बढ़ रहे जल स्तर के बारे में पता चला तो आनन-फानन में शव निकालने और इनका पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया 19 जुलाई को ही शुरू करनी पड़ी।
विज्ञापन

10 फीट नीचे हैं शव

शनिवार सुबह से ही सीबीआई और फारेंसिक एक्सपर्ट की टीमों के अलावा डीएम शंभूनाथ और एसएसपी एलआर कुमार समेत पूरा पुलिस और प्रशासनिक अमला अटैना गंगा घाट पर जुट गया था।

इधर, दिन बढ़ने के बाद गंगा का जलस्तर भी बढ़ता गया। इस दौरान वह स्थान, जहां पर शवों का दफन किया गया था उससे गंगा का फैलाव करीब बीस मीटर तक हो गया था।

दोपहर करीब दो बजे से सीबीआई ने शवों को निकालने के लिए काम शुरू किया और शाम सात बजे तक जांच एजेंसी फारेंसिक एक्सपर्ट और सैकड़ों श्रमिकों के साथ काम में जुटी रही लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

इस बीच बाढ़ खंड की मानें तो इस समय दोनों शव गंगा में करीब दस फीट नीचे हैं। जिस जगह पर शवों का दफन किया गया है, वहां पर पांच से सात फीट तक पानी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें