फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले माह होनी थी शादी, सड़क हादसे में शॉपिंग करने जा रहे सीबीआई के लिपिक और मंगेतर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कानपुर देहात के शिवली इलाके के सहतावनपुर में रविवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार सीबीआई में लिपिक सचिन श्रीवास्तव और उनकी मंगेतर सोनी प्रजापति की मौत हो गई। दिसंबर में दोनों का विवाह होना था। इसी के चलते खरीदारी करने के लिए दोनों स्कूटी से कानपुर शहर गए थे।
विज्ञापन

कानपुर देहात के शिवली इंस्पेक्टर महेश बाबू ने बताया कि मूल रूप से औरैया के बिधूना निवासी सचिन सीबीआई में लोवर डिविजन क्लर्क थे। उनकी तैनाती लखनऊ में थी। अगले माह सोनी से उनका विवाह होना था। शादी की खरीदारी के लिए रविवार को वह सोनी के साथ स्कूटी से कानपुर शहर गए थे। शाम को लौटते समय सहतावनपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने सचिन व सोनी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सचिन के पास से मिले मोबाइल से पुलिस ने उनके परिवारीजन को सूचना दी। इसके बाद सचिन के पिता राजेश और सोनी के पिता सर्वेश परिवारीजन के साथ पहुंचे और शवों की शिनाख्त की। शादी की तैयारियों के बीच सचिन व सोनी की मौत से दोनों के परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें