फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने 50 बच्चों से हैवानियत करने वाले जूनियर इंजीनियर को किया गिरफ्तार

Tue, 17 Nov 2020 09:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सीबीआई ने उत्तर प्रदेश में सिंचाई विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को करीब 50 बच्चों के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि जूनियर इंजीनियर रामभवन ने बीते दस वर्षों में चित्रकूट, बांदा और हमीरपुर जिलों में 5 से 16 साल के बच्चों को अपनी हैवानियत का शिकार बनाया।

विज्ञापन


सीबीआई प्रवक्ता आरके गौड़ ने बताया कि रामभवन को बांदा जिले से गिरफ्तार किया गया है। उसे विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां उसे एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी की उम्र 40 साल से अधिक बताई जा रही है। वह चित्रकूट जिले का रहने वाला है। पूछताछ में रामभवन ने जांच एजेंसी को बताया कि वह अपनी इस करतूत के लिए बच्चों को मोबाइल फोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण देकर उनका मुंह बंद रखता था।

गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से बड़ी मात्रा में बच्चों की अश्लील तस्वीरें और वीडियो बरामद हुए हैं, जिसे वह डार्कवेब और क्लाउड के जरिये ऑनलाइन बेचकर मोटी कमाई करता था। छापामारी के दौरान एजेंसी ने आठ मोबाइल फोन, सेक्स खिलौने, वेब कैमरा, मेमोरी कार्ड, पेन ड्राइव, लैपटॉप और करीब 8 लाख रुपये नकद जब्त किया है। रामभवन के मोबाइल फोन और लैपटॉप में बच्चों की अश्लील तस्वीरें और वीडियो मिले हैं, जिसे डिजिटल साक्ष्य के तौर पर कोर्ट में पेश किया जाएगा। बाल यौन शोषण से संबंधित मामलों की जांच के लिए सीबीआई ने दिल्ली मुख्यालय में एक विशेष यूनिट की स्थापना की है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

विदेशी ग्राहकों के संपर्क में था आरोपी

सीबीआई ने बताया कि रामभवन के ईमेल की जांच से पता चला है कि वह बच्चों के यौन शोषण की सामग्री बेचने के उद्देश्य से कथित तौर पर कई भारतीय और विदेशी ग्राहकों के संपर्क में था। इसके लिए वह सोशल मीडिया माध्यमों का भी इस्तेमाल करता था।

देश में हर दिन 100 बच्चों का यौन शोषण
इस साल जनवरी में जारी राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के डेटा के अनुसार, भारत में हर रोज 100 से अधिक बच्चों का यौन शोषण होता है। पिछले साल के मुकाबले इसमें करीब 22 फीसदी का उछाल आया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें