फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कंपनी के 63.72 लाख रुपये हड़पने का आरोपी कैशियर गिरफ्तार

Sun, 06 Sep 2026 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी आकाश श्रीवास्तव।
विज्ञापन
लखनऊ। आलमबाग के टेढ़ी पुलिया स्थित श्रेया ऑटो वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के 63.72 लाख रुपये हड़पने के आरोपी कैशियर आकाश श्रीवास्तव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कंपनी के निदेशक गगन दीप नरूला ने 26 फरवरी को आकाश श्रीवास्तव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। आकाश सीतापुर के महोली कुसैला गांव का निवासी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बृजेश तिवारी ने बताया कि जांच में पता चला कि आरोपी ने तीन जून 2025 से 20 अक्तूबर 2025 के बीच कंपनी के रुपये निकाले। उसने इन्हें बैंक में जमा करने के बजाय अपने खाते में जमा कर लिए। गबन का पता चलने पर निदेशक ने आकाश से रुपये वापस मांगे। आकाश टालमटोल करता रहा। पुलिस ने आरोपी को चार सितंबर को सीतापुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें