फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो मकानों का ताला तोड़कर नकदी व जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बिजनौर के नटकुर स्थित अयोध्या पुरी निवासी विकास चौरसिया और सोहित रस्तोगी के मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी व करीब एक लाख रुपये के जेवर उठा ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


वाराणसी निवासी विकास पुरानी जेल रोड पर डिफेंस कैंटीन में नौकरी करते हैं। वे तीन मार्च को ड्यूटी करने के बाद दोस्त के घर चल गए। मंगलवार शाम को लौटे तो ताला टूटा मिला। चोर घर से जेवर व 6 हजार रुपये चोरी कर ले गए हैं।
अयोध्यापुरी फेस थ्री से सटी काव्या सिटी कॉलोनी में रहने वाले लखीमपुर निवासी सोहित लखनऊ मेट्रो में कार्यरत हैं। सोहित परिवार समेत शादी में गए थे। मंगलवार शाम लौटे तो सामान बिखरा मिला। चोर वायरिंग तार, डिजिटल घड़ी, ड्रिल मशीन टूल्स, जेवर और 10 हजार रुपये उठा ले गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों का सुराग लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें