फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभद्र बातचीत का ऑडियो बनाकर वायरल करने में वसीम रिजवी पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। प्रदेश सरकार के समाज कल्याण एवं वक्फ मंत्री मोहसिन रजा और शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद नकवी आदि के खिलाफ अभद्र बातचीत का ऑडियो बनाकर वायरल करने के आरोप में जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी, उनके साथी जमीर नकवी समेत अन्य के खिलाफ सआदतगंज पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सआदतगंज के हाता नूर बेग में रहने वाली कनीज फातिमा उर्फ छोटी बेगम ने स्पेशल एसीजेएम (कस्टम) की कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर बताया था कि वसीम रिजवी, जमीर नकवी व अन्य अज्ञात ने सोची समझी साजिश के तहत फोन पर बातचीत करके करीब 12 मिनट की ऑडियो रिकार्डिंग तैयार की। इसमें मोहसिन रजा, मौलाना कल्बे जव्वाद नकवी, उनके परिवार के जमील शमसी, अकीम शमसी, शकील व शमील शमसी आदि के खिलाफ अभद्र व अश्लील बातें कही गईं। इसके बाद ऑडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। मामले में कोर्ट के आदेश पर सआदतगंज पुलिस ने शनिवार देर रात वसीम रिजवी, जमीर नकवी व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार यादव ने बताया कि मामले की विवेचना उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें