लखनऊ। रियल एस्टेट कंपनी ओइकोश्रीम इंफ्रा के प्रशासनिक अधिकारी ने 21 लोगों पर 50 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा तहरीर दी है। विभूतिखंड पुलिस ने 21 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड डॉ. आशीष मिश्रा के मुताबिक, सिक्का हाउस में ओइकोश्रीम कंपनी का कार्यालय है। वहां के प्रशासनिक अधिकारी राम उदय यादव के मुताबिक, जमीन की खरीद-फरोख्त के लिए कंपनी से कई लोग जुड़े थे। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न शहरों से व्यापार दिलाने की बात कहते हुए कंपनी से करीब 50 लाख रुपये एडवांस लिया था लेकिन व्यापार नहीं बढ़ा। उनके मुताबिक, रुपये लेने वालों में हजरतगंज निवासी विवेक पांडेय, बनारस मोहनखुंज निवासी अमरजीत सिंह, चिनहट निवासी जयप्रकाश, अंबेडकरनगर निवासी कपिल देव तिवारी, आशियाना निवासी दिग्विजय सिंह, तालकटोरा निवासी शिवांश श्रीवास्तव, इन्दिरानगर निवासी हरिराम तिवारी, जानकीपुरम निवासी अशोक सिंह, अवध विहार योजना निवासी राम नायक पांडेय, आईआईएम रोड निवासी सै. मो समर, जानकीपुरम निवासी सुरेश, बाराबंकी निवासी धर्मेंद्र सिंह, विभूतिखंड निवासी संतोष तिवारी, हजरतगंज निवासी एपी वर्मा, अब्दुल सलाम, खदरा निवासी गुलाब अहमद, बलिया निवासी सत्य स्वरूप, अतरी जायसवाल, रजा, मुसाफिर राम और विनोद शर्मा शामिल हैं। राम उदय के मुताबिक, आरोपियों ने कंपनी से लिए गए रुपये वापस नहीं किए हैं। मांगने पर धमकी दे रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक डॉ. आशीष मिश्र के मुताबिक, केस दर्ज कर जांच की जा रही है।