फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कबाड़ हो चुके रेल इंजन पर रील बनाने वालों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आलमबाग स्थित रेलवे के डीजल शेड में खड़े कबाड़ हो चुके इंजन पर रील बनाने वालों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरपीएफ ने साइबर सेल को पत्र भेजकर युवकों की इंस्टाग्राम आईडी पता लगाकर उनकी पहचान करने को कहा है। युवक कबाड़ हो चुके इंजन पर रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर लाइक्स व कमेंट के लिए शेयर कर रहे थे।
विज्ञापन

बीते बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इसमें कुछ युवकों ने डीजल शेड के सुनसान पड़े हिस्से में खड़े कबाड़ डीजल इंजन पर रील बनाई थी। वीडियो में इंजन के लीवर सहित कई हिस्सों में छेड़छाड़ करते हुए युवक दिखाई दे रहे थे। इस वीडियो के वायरल होने पर कई लोगों ने इसे सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर रेलवे को टैग करते हुए सुरक्षा पर सवाल उठाए। इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल की डीजल शेड पोस्ट ने अज्ञात युवकों के खिलाफ बगैर अनुमति रेलवे परिसर में प्रवेश व संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की। अब आरपीएफ ने साइबर सेल को वीडियो पोस्ट करने वाली आईडी का पता लगाने और अज्ञात युवकों की पहचान में मदद के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें