फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: निजीकरण का विरोध करने वाले तीसरे नेता पर भी मुकदमा, दो अभियंताओं पर पहले ही दर्ज हो चुका है केस

Tue, 01 Jul 2025 09:00 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

निजीकरण का विरोध करने वाले तीसरे नेता पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पहले दो अभियंताओं पर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज हो चुका है। 
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में बिजली विभाग के वरिष्ठ तकनीशियन चंद्र भूषण उपाध्याय के खिलाफ भी विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मुकदमा दर्ज किया है। अभी चार अन्य पर भी इस तरह के केस दर्ज होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


वर्ष 2023 में हुए आंदोलन में हिस्सा लेने वाले विभिन्न संगठनों के नेताओं के खिलाफ विजिलेंस जांच शुरू की गई थी। निजीकरण आंदोलन ने जोर पकड़ा तो उस फाइल को खोल दिया गया है। अभियंता संघ के महासचिव जितेंद्र सिंह गुर्जर और जूनियर अभियंता संघ के पूर्व अध्यक्ष जय प्रकाश के खिलाफ दो दिन पहले विजिलेंस ने रिपोर्ट दर्ज किया था। 

41 लाख रुपये की अघोषित संपत्तियों का खुलासा

सोमवार को प्राविधिक कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रभूषण उपाध्याय के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विजिलेंस ने दो वर्ष पूर्व शासन के आदेश पर उनकी चल-अचल संपत्तियों की गोपनीय जांच शुरू की थी। इसमें उनकी 41 लाख रुपये की अघोषित संपत्तियों का खुलासा हुआ था। शासन के आदेश पर अब उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जाएगी। अभी चार अन्य अभियंताओं के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें