फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों को थाने में बंधक बनाकर लाखों की उगाही करने के आरोप में एसटीएफ व कोतवाल पर केस दर्ज

Sun, 07 Apr 2019 11:28 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

महीना भर पहले एयरपोर्ट से पकड़े तीन व्यक्तियों को बंथरा थाने में बंधक बनाकर पीटने व लाखों की उगाही के मामले में बंथरा के पूर्व कोतवाल व एसटीएफ की टीम के खिलाफ लूट एवं भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी की जांच रिपोर्ट के बाद पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश दिए थे।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, एसटीएफ के क्षेत्राधिकारी विजय प्रताप यादव व निरीक्षक जैनुद्दीन अंसारी की टीम ने हवाला की रकम की सूचना पर 3 मार्च को अमौसी एयरपोर्ट से तीन युवकों को पकड़ा था। तीनों को बंथरा थाने ले जाकर पूछताछ की। देर शाम सोशल मीडिया पर वीडियो क्लिप के साथ मेसेज वायरल हुआ।

इसमें एसटीएफ पर तीनों को थाने में बंधक बनाकर पीटने और 35 लाख वसूल कर एक को छोड़ने का आरोप था। इस बीच टीम ने कानपुर पहुंचकर हवाला के 35 लाख की रकम की बरामदगी के साथ अनवरगंज दलेलपुरवा निवासी सलाहउद्दीन, शावेज और प्रतापगढ़ के कुंडा थाना क्षेत्र के शाहनवाज को एयरपोर्ट से पकड़े जाने का दावा किया। कहा कि सलाहउद्दीन को उग्र भीड़ छुड़ा ले गई थी।
विज्ञापन


जांच में खुली पोल: सरोजनीनगर थाने के बजाय ले गए बंथरा
मामले में पुलिस महानिरीक्षक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी को मामले की जांच सौंपी थी। जांच में खुलासा हुआ कि एसटीएफ की टीम एयरपोर्ट से रकम के साथ पकड़े व्यक्तियों को बंथरा थाने ले गई थी, जबकि उसे सरोजनीनगर थाने ले जाना चाहिए था।

विज्ञापन

बरामद रकम कानपुर के थाने में जमा कराई

मामला सोशल मीडिया में वायरल होने पर एसटीएफ ने बरामद रकम कानपुर के अनवरगंज थाने में दाखिल की, जबकि रकम को संबंधित थाने में दाखिल होना था। बंथरा थाने तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह के आदेश पर रोजनामचे में एसटीएफ के स्थान पर एटीएस की टीम के कुछ लोगों से पूछताछ का ब्योरा दर्ज किया गया था।

जांच में निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह की लापरवाही उजागर हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सीसीटीवी फुटेज के साथ जांच रिपोर्ट सौंपी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें