फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्क जुकरबर्ग सहित फेसबुक के बड़े अफसरों के खिलाफ केस दर्ज, राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान का आरोप

Thu, 18 Oct 2018 01:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
सीजेएम की कोर्ट ने राष्ट्रीय प्रतीक का अवैध इस्तेमाल, राष्ट्रपति व अन्य मंत्रियों के लेटर पैड का प्रयोग कर धन कमाने और सस्ती लोकप्रियता पाने के आरोपों को लेकर फेसबुक के चेयरमैन मार्क  जुकरबर्ग, एसीईओ शेरिल कारा सैंडबर्ग, शीर्ष अधिकारी चेरिस कॉक्स, फेसबुक इंडिया के सीईओ अजीत मोहन एवं मोका मीडिया लिमिटेड की निदेशक ची एडवर्ड्स के खिलाफ  दायर शिकायत दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


सीजेएम आनंद प्रकाश सिंह ने परिवादी का बयान दर्ज करने के लिए 12 नवंबर की तारीख तय की है। स्थानीय अधिवक्ता ओमकार ने परिवाद दायर कर बताया कि  मोका मीडिया की निदेशक एडवर्ड्स एक एप्लीकेशन चलाती हैं।

इसमें राष्ट्रीय प्रतीकों के साथ सत्यमेव जयते स्लोगन का प्रयोग अवैध रूप से किया जाता है। आरोप में कहा गया कि कुछ लोग इस एप्लीकेशन के जरिये ऐसे पत्र भेजते हैं जिसमें दावा किया जाता है कि यह राष्ट्रपति और भारत सरकार द्वारा जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवादी को मानसिक प्रताड़ना हुई

डेमो
ऐसे पत्रों का स्क्रीन शॉट दाखिल करके परिवादी ने कहा, एडवर्ड्स ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर भारत सरकार के गृह, वित्त व अन्य मंत्रालयों की पोस्ट का प्रयोग किया। ऐसा करके ये लोग सस्ती लोकप्रियता हासिल कर मुनाफा कमा रहे हैं ।
 
यह भी आरोप लगाया कि ये राष्ट्रीय प्रतीकों का प्रयोग अपना व्यापार बढ़ाने के लिए कर रहे हैं जबकि उन्हें ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है। आरोपियों का यह कृत्य अनुचित और राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान है। इससे परिवादी की भावनाएं आहत हुईं हैं। साथ ही मानसिक प्रताड़ना भी हुई है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें