फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAA: घंटाघर में चल रहे प्रदर्शन में भागीदारी करने पर सैकड़ों अज्ञात व नामजद लोगों पर केस दर्ज

Mon, 10 Feb 2020 01:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ के घंटाघर में चल रहे प्रदर्शन में भागीदारी करने पर बड़ी संख्या में अज्ञात और नामजद लोगों के खिलाफ ठाकुरगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार भी किया गया है।

विज्ञापन


इन सभी पर सोशल मीडिया पर बिना किसी विधिक अनुमति के अवैध रूप से धरना देने, प्रदर्शन करने के लिए मैसेज प्रसारित करने, बैंड लगाकर उत्तेजक नारेबाजी करने और नो पार्किंग में आड़ी तिरछी गाड़ियां खड़ी कर जाम लगाने के संबंध में थाना ठाकुरगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बता दें कि पिछली 17 जनवरी से लखनऊ के घंटाघर में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ धरना प्रदर्शन हो रहा है। जिसमें हर रोज बड़ी संख्या में लोग भागीदारी करने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की पूरी कोशिश की यहां तक कि उनके कंबल छीन लिए और शौचालय में ताला भी लगा दिया लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें