फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur: फर्जी दानपत्र के आधार पर हड़प ली पांच एकड़ जमीन, पूर्व सांसद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 30 Jul 2024 12:05 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर

सार

पूर्व सांसद रिजवान जहीर के खिलाफ फर्जी दानपत्र के आधार पर जमीन हड़पने का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर हत्या सहित पहले से ही 19 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्जी दानपत्र के आधार पर जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। इस मामले में पूर्व सांसद रिजवान जहीर समेत अन्य पर तुलसीपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। पूर्व सांसद प्रदेश स्तर के माफिया की सूची में शामिल है। अब तक उन पर 19 मुकदमे दर्ज हैं। वर्तमान में पूर्व सांसद ललितपुर जेल में बंद है।

विज्ञापन


कोतवाली जरवा के त्रिलोकपुर निवासी अब्दुल महमूद ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वर्ष 2001 में तुलसीपुर के शीतलापुर देहात गांव में बलरामपुर महाराजा धर्मेंद्र प्रसाद सिंह की 5.02 एकड़ भूमि उन्होंने खरीदी थी।

इस जमीन का दाखिल खारिज 15 मार्च 2005 को उनके नाम पर हो गया। आरोप लगाया है कि 22 जुलाई 2010 को तहसील तुलसीपुर से कंप्यूटराइज खतौनी निकलवाई तो उसके होश उड़ गए। खतौनी में उसका नाम भारतीय महिला संस्थान विकास नगर लखनऊ के अध्यक्ष रिजवान जहीर के नाम दर्ज था। कहा कि इस बारे में जब उसने जानकारी की तो पता चला कि दानपत्र के आधार पर उसकी जमीन संस्थान के नाम पर दर्ज हुई है।
विज्ञापन


आरोप है कि उसने किसी को कोई दान नहीं दिया। फर्जी दानपत्र के आधार पर जमीन हड़पने की नीयत से कूटरचित दस्तावेज तैयार किया गया है। इसमें उसने रिजवान जहीर के साथ ही दामाद रमीज नेमत समेत कई अन्य पर आरोप लगाए हैं। तुलसीपुर थाने में इस मामले में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिजवान जहीर पर अब तक 19 मुकदमे
पूर्व सांसद रिजवान जहीर पर अब तक 19 मुकदमें दर्ज हैं। चार जनवरी 2022 को तुलसीपुर में पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू की हत्या के मामले में पूर्व सांसद रिजवान जहीर समेत छह आरोपी थे। प्रशासन ने उस समय गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई कर एफआईआर दर्ज कराई थी। रिजवान जहीर प्रदेश स्तर के माफिया की सूची में शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें