फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: लॉकडाउन उल्लंघन में भाजपा नेता समेत नौ पर नामजद व 20 अज्ञात पर केस दर्ज

Wed, 22 Apr 2020 07:41 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश भर में किए गए लॉकडाउन को तोड़ने के मामले में पुलिस ने वीडियोग्राफी करवा कर भाजपा नेता सहित नौ लोगों पर नामजद और 20 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। भाजपा नेता क्षेत्र के गांव में लॉक डाउन के दौरान दर्जनों लोगों के साथ क्रिकेट मैच खेल रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मामला थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम टाडा पानापुर का है। इस गांव के निवासी सुधीर सिंह भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के अवध क्षेत्र के अध्यक्ष हैं। इनके छोटे भाई दीपक सिंह पूरेडलाई के ब्लॉक प्रमुख भी हैं।

सुधीर सिंह सोमवार को गांव के बाहर मैदान में क्रिकेट मैच खेल रहे थे। मैच के दौरान लॉक डाउन की धज्जियां उड़ाते हुए यहां पर सैकड़ों लोग मौजूद थे। सूचना पर पहुंची पुलिस को आता देख मौके पर भगदड़ मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा

पुलिस ने भाग रहे लोगों की वीडियोग्राफी कर ली, और वापस थाने लौट आई। इसके बाद उप निरीक्षक जवाहर पाल की तहरीर पर भाजपा नेता सुधीर सिंह, प्रभाकर सिंह, अनिकेत सिंह, कुलदीप सिंह, मन्नी सिंह, जालिम सिंह, किशोर सिंह, रमाकांत गुप्ता और रामपाल सिंह के खिलाफ नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ लॉक डाउन उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज किया गया।

भाजपा नेता द्वारा लॉकडाउन का उल्लंघन किया जाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है लोगों का कहना है कि भाजपाई खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें