आचार संहिता के उल्लंघन का मामला मानते हुए आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई चल रही है। अन्य मामलों में भी बिना अनुमति दीवार पर प्रचार लेखन करने, मकान पर पार्टी का झंडा, बैनर, पोस्टर लगाने, फायर ब्रिगेड कार्यालय की दीवार पर पोस्टर चस्पा करने, वाहन में अवैध तौर से प्रचार सामग्री ढोने को लेकर मुकदमा दर्ज कराए गए हैं।
आचार संहिता उल्लंघन के दो मामले मोहनलालगंज से कांग्रेस प्रत्याशी आरके चौधरी और एक मोहनलालगंज से ही मानवतावादी समाज पार्टी के प्रत्याशी जगदीश प्रसाद गौतम से जुड़ा है। इन पर भवन स्वामी की अनुमति के बगैर दीवार पर लेखन करने व निर्धारित संख्या से अधिक वाहनों के काफिला संग चुनाव प्रचार करने का आरोप है।