फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दम्माम की फ्लाइट में बम की धमकी देने वाले पर केस

Sun, 20 Oct 2024 05:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दम्माम की फ्लाइट में बम की धमकी देने वाले एक्स अकाउंट हैंडलर के खिलाफ सरोजनीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोपी के खिलाफ शिकायत एयर इंडिया एक्सप्रेस के असिस्टेंट सुरक्षा अधिकारी अमरजीत सिंह ने की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को अमौसी एयरपोर्ट से एयरलाइन की फ्लाइट संख्या आईएक्स-141 ने शाम करीब 7.50 बजे दम्माम के लिए टेकऑफ किया था। रात साढ़े दस बजे दम्माम में सकुशल लैंड हो गई थी। इसके अगले दिन शनिवार को असिस्टेंट सुरक्षा अधिकारी को एक्स पर adamlanza111 अकाउंट से पोस्ट मिली। इसमें दम्माम के लिए रवाना हुई फ्लाइट में बम होने की धमकी लिखी थी। जब विमान की जांच की गई तो सब कुछ सही मिला था। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर के मुताबिक जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें