आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर ने सोमवार को सीजेएम लखनऊ सुनील कुमार के समक्ष शिव सेना सांसद और सामना के संपादक संजय राउत और एमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ धारा 200 सीआरपीसी के अंतर्गत परिवाद दायर किया है।
परिवाद में कहा गया है कि संजय राउत ने जिस तरह 12 अप्रैल 2015 के सामना हिंदी दैनिक में ‘रोखटोक- मुंबई में ओवैसी की उछलकूद: सावधान बिल में संपोले हैं’ शीर्षक लेख में मुसलमानों का मताधिकार छिनने की बात कही है, यह धारा 153 (ए), 295 (ए), 298, 504, 505 (1) (बी) व (सी), 505 (2) आईपीसी के तहत अपराध हैं।
साथ ही लेख में ओवैसी ने जो बातें बताई हैं वो भी समान धाराओं के अंतर्गत अपराध है।
वादी के अधिवक्ता त्रिपुरेश त्रिपाठी ने आरोपों को बेहद गंभीर बताते हुए इन दोनों को न्यायालय में तलब कर उन्हें नियमानुसार दण्डित करने का अनुरोध किया।
इस पर सीजेएम ने परिवाद दर्ज करते हुए अमिताभ ठाकुर 25 अप्रैल को धारा 202 सीआरपीसी में अपना बयान दर्ज कराने के आदेश दिए।