फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हमला करने वाली गायों के मालिकों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बाजारखाला में रविवार को दादा-पोते पर दो गायों ने हमला कर दिया था। मामले में नगर निगम के पशु चिकित्साधिकारी ने गाय मालिकों के खिलाफ मंगलवार को पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 और पशु के संबंध में लापरवाही पूर्ण आचरण की धारा में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

शास्त्री नगर के कुंडरी रकाबगंज इलाके में गायों के हमले में बुजुर्ग विजय रस्तोगी व उनके चार वर्ष के पोते वंश को चोटें आई थीं। घटना के बाद नगर निगम ने इलाके से सड़कों पर घूम रहीं छह गायों व दो सांड को पकड़ा था। जांच में पता चला कि हमला करने वाली गाय राम सनेही और पप्पी यादव की है। दोनों ने दूध दुहने के बाद गायों को खुला छोड़ दिया था। इंस्पेक्टर बाजारखाला ब्रजेश सिंह ने बताया कि निगम पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें