फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घरेलू कलह से परेशान कारपेंटर ने लगा लिया फंदा

Thu, 16 Apr 2026 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
संतोष कश्यप की फाइल फोटो।
विज्ञापन
काकोरी। दुबग्गा के छंदोइया खेड़ा निवासी कारपेंटर संतोष कश्यप (38) ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस का दावा है कि उन्होंने घरेलू कलह से परेशान होकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के अनुसार संतोष कश्यप शराब पीने के आदी थे। इसी बात पर उनका पत्नी गीता से अक्सर विवाद होता था। गीता के अनुसार, मंगलवार रात करीब 10 बजे संतोष बिना खाना खाए घर से बाहर चले गए थे। काफी देर तक इंतजार करने के बाद वह नहीं लौटे। बुधवार सुबह जब वह उठीं तो संतोष का शव छत पर बने टिनशेड के लोहे के एंगल से रस्सी के सहारे फंदे से लटका देखा। स्थानीय लोगों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। करीब पांच दिन पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। उस वक्त पुलिस दोनों को समझाकर चली गई थी। परिवार में दो बेटियां लाडो, दिशा और एक बेटा नैतिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें