फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 38 डिग्री की गर्मी में 18 घंटे बिना बिजली रहे दो मरीज और परिवार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। बिजली विभाग की वर्टिकल व्यवस्था और 24 घंटे सेवा देने वाली हेल्पलाइन 1912 की पोल उस वक्त खुल गई, जब गोमतीनगर के विनयखंड में एक व्यापारी का परिवार भीषण गर्मी और बीमारी के बीच सोमवार पूरी रात और मंगलवार पूरा दिन गर्मी में तड़पता रहा। सोमवार रात करीब 10 बजे मीटर जलने से गुल हुई बिजली मंगलवार शाम 4 बजे तभी बहाल हो सकी, जब मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा।
विज्ञापन


विनयखंड निवासी व्यापारी रमेश कुमार सिंह के घर का मीटर सोमवार रात करीब 10 बजे जल गया था। घर में बुजुर्ग मां और पत्नी दोनों बीमार हैं। रमेश ने तत्काल 1912 पर शिकायत की, लेकिन जवाब मिला कि नया मीटर लगने में दो दिन लगेंगे। परेशान रमेश रात 12 बजे ही विश्वासखंड उपकेंद्र पहुंचे और कर्मचारियों से बिजली चालू करने की विनती की, लेकिन ऑपरेटर ने सुबह आना कहकर उन्हें टाल दिया।

मंगलवार को पारा 38 डिग्री के पार था और घर में दो मरीज बिना पंखे-कूलर के बेहाल थे। वर्टिकल व्यवस्था के तहत तैनात सचल दल भी इस दौरान कहीं नजर नहीं आया। दोपहर तीन बजे जब पीड़ित की व्यथा एक्सईएन धीरज यादव तक पहुंची, तब उन्होंने तुरंत अवर अभियंता प्रभा तिवारी को मौके पर भेजा। शाम करीब चार बजे यानी पूरे 18 घंटे बाद औपचारिकताएं पूरी कर बिजली चालू की गई। एक्सईएन ने कहा है कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें