फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की लापरवाही, कैंसिल ट्रेन अचानक कर दी रवाना

Tue, 09 Apr 2019 04:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
रेलवे ने रद्द चल रही एलटीटी लखनऊ एक्सप्रेस को अचानक चला दिया। यह रेलवे की लापरवाही नहीं है तो और क्या है। मुंबई जाने वाले यात्रियों की जर्बदस्त भीड़ पुष्पक, कुशीनगर जैसी ट्रेनों में उमड़ रही है। एक-एक सीट के लिए मारामारी है, वहीं दूसरी ओर रद्द ट्रेनों को खाली दौड़ा दिया जा रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, भुसावल स्टेशन पर तीसरी लाइन और नए प्लेटफॉर्म के निर्माण व यार्ड रिमॉडलिंग के साथ नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से यातायात ब्लॉक लिया गया है। इसकी वजह से एलटीटी लखनऊ एक्सप्रेस(22121) छह अप्रैल से 13 अप्रैल तक और लखनऊ एलटीटी(22122) 7 अप्रैल से 14 अप्रैल तक कैंसिल की गई है।

एलटीटी लखनऊ एक्सप्रेस गत शनिवार को अचानक चला दी गई।  ट्रेन के कानपुर पहुंचने तक पैसेंजरों को पता ही नहीं लगा। वहीं रविवार को जब चारबाग रेलवे स्टेशन पर जब यह गाड़ी पहुंची तो पैसेंजर चौंक गए। दूसरी ओर जब वापसी में यह गाड़ी लखनऊ से एलटीटी केलिए रवाना हुई तो सीटें खाली रह गईं। रेलवे जहां इसे मुंबई रेल प्रशासन की गलती बता रहा है, वहीं रेलवे को इससे लाखों रुपये का नुकसान भी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों के कन्फर्म टिकट हो गए कैंसिल

लखनऊ से एलटीटी जाने वाले जिन यात्रियों ने हफ्तों पहले टिकट करवाए थे और उन्हें कन्फर्म सीटें मिल गई थीं, उनके टिकट भुसावल में ब्लॉक केचलते कैंसिल हो गए। अब जब रेलवे ने अचानक ट्रेन रवाना कर दी तो इन यात्रियों का गुस्सा बढ़ गया। कन्फर्म टिकट कैंसिल होने की वजह से उन्हें पुष्पक, कुशीनगर, अवध एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में वेटिंग के टिकट लेने पड़े।

सही जानकारी न पहुंचने से दिक्कत
‘एलटीटी लखनऊ एक्सप्रेस को भुसावल में मरम्मत कार्य की वजह से छह अप्रैल से निरस्त किया गया था। ट्रेन शनिवार को रवाना कर दी गई। जिसकी वजह से यह लखनऊ पहुंची। ट्रेन के कैंसिलेशन की सही जानकारी सम्बंधित रेलकर्मियों तक नहीं पहुंचने की वजह से दिक्कतें हुई हैं।’ - रवीन्द्र भाखड़, सीपीआरओ, पश्चिम रेलवे
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें