फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर एसपी की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, फिर मदद के बजाय दिखाई दंबगई तो भड़के लोग, प्रदर्शन

Sun, 07 Oct 2018 01:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
एसपी बलरामपुर के कार चालक से भिड़ते लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोमतीनगर के फन मॉल के सामने शनिवार देर रात सवा दस बजे बलरामपुर के एसपी की कार से बाइक सवार पेंटर बबलू को टक्कर लग गई। इससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। कार चालक ने मदद करने के बजाए दबंगई दिखाई, जिससे लोग आक्रोशित हो गए और जाम लगाकर हंगामा, नारेबाजी व प्रदर्शन शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी सिंह ने बताया कि निशातगंज की पेपर मिल कॉलोनी के चक्कापुरवा निवासी बबलू बाइक से लोहिया चौराहा से समतामूलक चौराहा होते हुए घर की ओर जा रहा था। मॉल के पास डिवाइडर के कट से उसने बाइक दायीं तरफ मोड़ी कि तभी पीछे से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर पड़ा। उसे गंभीर चोटें आईं। 

उधर, कार को पीछे से आ रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। एसपी की कार का चालक बाहर निकला और मदद के बजाए बबलू पर दबंगई दिखाने लगा। उसका रवैया देखकर लोग एकत्र हो गए। उनका कहना था कि कार चालक शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था। 
विज्ञापन


मौके पर आए पुराना किला निवासी भाजपा नेता विनोद कुमार समेत अन्य लोग उसकी हरकत से आक्रोशित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच कार चालक वाहन लॉक कर खिसक गया। विनोद ने बबलू को अस्पताल भेजा और प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची गोमतीनगर पुलिस ने लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि एसपी की कार के पीछे ही डीजीपी मुख्यालय में तैनात एक आईजी स्तर के अधिकारी की गाड़ी आ रही थी। हंगामा होने पर एसपी अपनी कार से उतरकर दूसरी कार में बैठकर चले गए। प्रभारी निरीक्षक ने कहा बलरामपुर के एसपी समेत कई अधिकारी राष्ट्रपति के कार्यक्रम के चलते शनिवार को शहर में थे। रात को सभी अधिकारी लौट रहे थे। हादसे के वक्त कार में एसपी थे या नहीं, इसकी जांच को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई जाएगी।

टक्कर मारने की बात गलत
मैं गोमतीनगर स्थित अपने घर पर हूं। मॉल के पास गया ही नहीं। किसी बाइक सवार को टक्कर मारने की बात गलत है।
- राजेश कुमार राय, एसपी बलरामपुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें