फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के निगोहां में खड़ी जिप्सी का सीतापुर में बिना हेलमेट में काटा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चार पहिया वाहन राजधानी के निगोहां कस्बे के एक गैराज में है और उसका चालान सीतापुर में हो गया। इससे भी आश्चर्यचकित करने वाली बात तो यह है कि चालान हेलमेट न लगाने पर किया गया है। गैराज में खड़ी जिप्सी का सीतापुर में हुए चालान का मेसेज आने से वाहन स्वामी हैरान हो गया। अब उसकी समझ में यह नहीं आ रहा है कि इसकी शिकायत किससे करे। परेशान पीड़ित ने फिलहाल नगराम थाने पर शिकायत दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

नगराम के करोरा निवासी अर्जुन कुमार पाल के पास जिप्सी कार यूपी 32 एम 4087 है जो इस समय खराब हालत में गैराज में खड़ी है। जिप्सी का सीतापुर में बिना हेलमेट में चालान हो गया। रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर दर्ज वाहन स्वामी के मोबाइल नंबर पर मेसेज आने पर वह दंग रह गया।
अर्जुन पाल ने बताया कि उनके पास उसके पास जिप्सी कार है जो खराब हालत में पिछले दो महीने से निगोहां स्थित एक गैराज में बनने के लिए खड़ी है। बृहस्पतिवार को उनके मोबाइल पर जिप्सी का सीतापुर में बिना हेलमेट के 1000 रुपये का चालान काट दिया गया। चालान का मेसेज मोबाइल पर आने पर अर्जुन पाल को समझ ही नहीं आ रहा कि अब वह क्या करे क्योंकि चार पहिया वाहन का चालान हेलमेट न लगाने पर किया गया है और उसकी कार भी सीतापुर नहीं गई तो आखिर चालान किस बात का हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें