सहकारी कताई मिल संघ के मजदूरों ने बकाया वेतन की मांग को लेकर
बृहस्पतिवार को धरना स्थल से गांधी प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकाल कर सरकार
की उपेक्षा का विरोध किया।
विधानभवन के सामने धरना स्थल पर दस दिन से डटे
मजदूरों को कहना है कि बकाया वेतन व फंड का भुगतान होने पर ही वे सब आंदोलन
समाप्त करेंगे।
संगठन के अध्यक्ष राम सिंह नगीना ने बताया कि श्रमिकों का
24 महीने का वेतन व फंड बकाया है। उन्होंने मृतक आश्रितों को मुआवजा दिए
जाने की भी मांग की।