फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कैंसर संस्थान नहीं खरीदेगा 1.4 करोड़ रुपये के उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान ने 1.4 करोड़ रुपये के उपकरण खरीदने से मना कर दिया है। ये उपकरण मानसिक रोगों के इलाज से संबंधित थे। संस्थान में मानसिक रोग विभाग न होने की वजह से संस्थान ने इसका बजट वापस किया है।
विज्ञापन

संस्थान में न्यूरो बायो फीड बैक सिस्टम और रिपिटेटिव ट्रांसक्रानियल चुंबकीय उत्तेजना (आरटीएमएस) उपकरण खरीदे जाने थे। न्यूरो बायो फीड बैक सिस्टम की अनुमानित कीमत 40 लाख और आरटीएमएस की एक करोड़ रुपये थी। ये दोनों उपकरण चुंबकीय माध्यम से मानसिक रोगियों का इलाज करने के लिए इस्तेमाल होते हैं। संस्थान के प्रवक्ता गाैरव सिंह ने बताया कि मानसिक रोग विभाग न होने की वजह से इन उपकरण की खरीद स्थगित कर दी गई है। अब इनकी खरीद नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें