फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एसी फेल, कोच के दरवाजे खोल यात्रियों ने किया सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ट्रेनों में एयरकंडीशन फेल होने के मामले थम नहीं रहे। बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस की एसी बोगी में कूलिंग ठप होने से यात्रियों को दरवाजे खोलकर सफर करना पड़ा। यही हाल गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस का भी रहा।
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 14236 बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस की सेकंड एसी बोगी ए-1 की सीट संख्या 22 पर सफर कर रहे यात्री हिमांशु भदौरिया ने उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा से एसी कूलिंग ठप होने की शिकायत दर्ज कराई है। कहा है कि इसकी शिकायत अटेंडेंट से भी की गई, लेकिन उसने अनसुना कर दिया। गर्मी व उमस से हाल यह हो गया कि बोगी का गेट खोलकर सफर करना पड़ा।

यात्री संदीप शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया कि वह गाड़ी संख्या 12596 गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस की थर्ड एसी बोगी बी-8 में यात्रा कर रहे थे। कूलिंग ठप होने से यात्रियों का हाल बेहाल हो गया। मजबूरन गेट खोलकर यात्रा करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें