फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: अधूरी तैयारियों के बीच प्रैक्टिकल की डेट जारी

Thu, 14 Dec 2017 04:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
हर बार की तरह इस बार भी यूपी बोर्ड आधी-अधूरी तैयारियों के बीच प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आगाज कराने जा रहा है। 15 दिसंबर से शुरू हो रहे प्रैक्टिकल को लेकर विद्यालय पूरी तरह से अनजान हैं। उन्हें न तो परीक्षकों के बारे में कोई जानकारी है और न ही बुधवार शाम तक छात्रों के नॉमिनल रोल ही मिल पाए थे।
विज्ञापन


ऐसे में प्रयोगात्मक परीक्षाएं समय पर कैसे होंगी, इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं।  जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिंह के अनुसार, सभी विद्यालयों को 15 से 29 दिसंबर के बीच अपने-अपने विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं, विद्यालयों के सामने सबसे बड़ी समस्या है कि उन्हें न तो परीक्षा कराने के लिए परीक्षक के बारे में कोई जानकारी है और न ही छात्रों के नॉमिनल रोल नंबर की। परीक्षकों का ब्यौरा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा और बोर्ड जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को परीक्षकों की सूची भेजेगा। इसके बाद परीक्षा कार्यालय सूची को संबंधित विद्यालयों को भेजेगा।
विज्ञापन


जनपद में कई विद्यालयों में लैब की हालत खस्ता है। यहां प्रयोगात्मक परीक्षाएं नहीं कराई जा सकतीं। लखनऊ इंटरमीडिएट स्कूल, हरीचंद इंटर कॉलेज, इंडस्ट्रियल इंटर कॉलेज समेत कई विद्यालय इसी श्रेणी में आते हैं
विज्ञापन

जर्जर पड़ी हैं कई लैब

डेमो - फोटो : डेमो
विभाग चाहे तो पहले ही इन विद्यालयों के छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा केंद्र दूसरे विद्यालयों में बना सकता है। नॉमिलन रोल में छात्रों के अनुक्रमांक होते हैं। इसके साथ ही परीक्षा संपादित कराने के लिए अन्य प्रपत्र भी भेजे जाते हैं। जिले में करीब 759 विद्यालय हैं।

ऐसे में डीआईओएस कार्यालय से इन्हें बंटने में कम से कम एक हफ्ते का समय लग जाएगा। वहीं हाईस्कूल और इंटर के आंतरिक मूल्यांकन के अंक परिषद की वेबसाइट www.upmsp.edu.in  पर ऑनलाइन अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।

हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं आंतरिक मूल्यांकन नैतिक खेल एवं शारीरिक शिक्षा और इंटर की खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक प्रधानाचार्यों के माध्यम से परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। इसके लिए परिषद की वेबसाइट 15 दिसंबर से क्रियाशील हो जाएगी। 

बोर्ड से परीक्षकों के नाम और नॉमिनल रोल आते ही विद्यालयों को उपलब्ध कराएं जाएंगे। - मुकेश कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें