फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलयू में वाई-फाई और ऑनलाइन डिग्री के लिए करना होगा इंतजार

Thu, 20 Apr 2017 03:37 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय में 32 साल बाद परीक्षा खत्म होने के महज 12वें दिन रिजल्ट जारी कर दिया गया। शैक्षिक पलायन रोकने के लिए दो के बजाय ऑनर्स के आठ कोर्स शुरू किये गए। मूल्यांकन प्रणाली में सुधार के लिए बार कोड वाली कॉपियां का उपयोग शुरू किया गया।
विज्ञापन


लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति के पद पर पांच महीने का कार्यकाल पूरा करने के बाद प्रो. एसपी सिंह ने प्रेसवार्ता में इस तरह की कई उपलब्धियां गिनाईं। दूसरी तरफ पिछले कई साल से चर्चा केेंद्र में रहने वाले वाई-फाई कैंपस, ऑनलाइन डिग्री और सौ फीसदी नियमित कक्षाओं जैसे सवालों पर उन्होंने अभी इंतजार करने की बात कही।

कुलपति ने बताया कि कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने सिलेबस तैयार करने में इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों के साथ ही मेधावी स्टूडेंट्स को भी शामिल किया है। अंग्रेजी और सोशल वर्क के साथ ही ऑनर्स के छह और कोर्स शुरू किए हैं।
विज्ञापन


रिजल्ट जारी करने में तेजी आई है। बीकॉम तृतीय वर्ष का रिजल्ट आ चुका है। वहीं इंग्लिश ऑनर्स और बीएससी जेडबीसी का रिजल्ट तैयार हो चुका है। पीजी में सीट बढ़ाने, पीजी दाखिले प्रवेश परीक्षा से करने, प्रवेश परीक्षा में विस्तृत उत्तरीय सवाल पूछने और मूल्यांकन प्रणाली में सुधार के तहत एक कॉपी तीन लोगों से जंचवाने की व्यवस्था को उन्होंने अपनी उपलब्धियों में गिनाया।
विज्ञापन

राज्य सरकार मदद करे तभी वाई-फाई संभव

वाई-फाई
वहीं वाई-फाई के सवाल पर उन्होंने अभी इंतजार करने की बात कही। उनका कहना है कि इसमें कम से कम साढ़े आठ करोड़ रुपये खर्च होंगे। उच्चतर शिक्षा अभियान से इसके लिए कुछ मदद मिली थी, लेकिन वह पर्याप्त नहीं है।

राज्य सरकार इसमें मदद करे तभी वाई-फाई संभव है। इसी तरह डिग्री और प्रोविजनल डिग्री उपलब्ध कराने के सवाल पर भी उन्होंने इंतजार करने को ही कहा। उनका कहना है कि इसके लिए पोर्टल तैयार करना होगा।

पोर्टल की सिक्योरिटी फीचर जांचना सबसे अहम है। इसलिए इसमें अभी देर लगेगी। विवि मेें नियमित कक्षाओं के लिए उन्होंने जुलाई तक का समय मांगा है। इसमें कक्षाओं की कमी भी एक अहम मुद्दा है। कुलपति ने दावा किया कि ये मुद्दे भी उनकी प्राथमिकताओं में हैं, लेकिन इन्हें पूरा करने में अभी समय लगेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें