फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्र विदेश में करेंगे इंटर्नशिप

Sat, 17 Jun 2017 02:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पीजी डिप्लोमा कोर्स के लिए साइन हुआ एमओयू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को दुबई की कंपनी के साथ तीन प्रोफेशनल पीजी डिप्लोमा कोर्स के संचालन के लिए एमओयू साइन किया। यह कंपनी विवि के छात्रों को अपने खर्चे पर विदेश ले जाकर ट्रेंड करेगी। कंपनी ने खनन प्रौद्योगिकी के क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार कोर्स डिजाइन किया है, जिसे एलयू में लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह विश्व में अपनी तरह का पहला कोर्स है। इसकी आवेदन प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो जाएगी। लखनऊ विश्वविद्यालय इसी सत्र से पीजी डिप्लोमा इन एक्सपोलेरेशन, जियो रिसोर्सेज एंड माइनिंग टेकभनोलॉजी कोर्स शुरू करने जा रहा है। इसके लिए विवि ने शुक्रवार को दुबई की बीएमआरसी कंपनी के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किया।

इस दौरान वीसी प्रो. एसपी सिंह, वित्त अधिकारी प्रो. पीसी मिश्रा, कंपनी के एमडी रवि शर्मा, प्रो. ध्रुव सेन सिंह मौजूद रहे। प्रो. ध्रुव सेन सिंह ने बताया कि अब तक पूरे विश्व में ऐसा कोई कोर्स नहीं था, जिसमें भूगर्भ के साथ खनन प्रौद्योगिकी की भी जानकारी हो। यह कोर्स अपने आप में अकेला है, जिसे कंपनी के विशेषज्ञों ने क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार तैयार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी अपने खर्चे पर ले जाएगाी विदेश

लखनऊ य‌ूनिवर्सिटी - फोटो : demo pic
कंपनी के एमडी रवि शर्मा ने वर्ष 1989 में लविवि से जियोग्राफी से एमएससी पास किया। आज विश्व के 26 देशों में यह कंपनी सेवाएं दे रही है। कंपनी के विशेषज्ञ छात्रों के साथ फैकल्टी को भी ट्रेंड करेंगे, ताकि छात्रों को इंडस्ट्री की डिमांड के अनुसार ज्ञान प्राप्त हो सके।

उन्होंने बताया कि कोर्स के चयनित छात्रों को कंपनी अपने खर्चे पर इंटर्नशिप के लिए विदेश ले जाएगाी। उन्हें खनन की टेकभनोलॉजी के बारे में ऑनसाइट ट्रेनिंग दी जाएगी। यही नहीं कंपनी ऑनलाइन ट्रेनिंग भी मुहैया कराएगी। छात्रों को ट्रेंड करने के बाद कंपनी अपने यहां के प्लांट में रोजगार उपलब्ध कराएगी।

कोर्स और टेकभनोलॉजी को लेकर जितना भी खर्चा आएगा वह कंपनी वहन करेगी। एलयू कोर्स संचालित करने के लिए बिल्डिंग मुहैया करा रहा है। कोर्स ओएनजीसी भवन के इंस्टीट्यूट ऑफ जियो रिसोर्सेज एंड क्लाइमेट स्टडीज में संचालित होगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें