फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएमयू का दीक्षांत समारोह: कृतिका को हीवेट और अरमीन को चांसलर गोल्ड मेडल

Mon, 22 Oct 2018 10:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कृतिका गुप्ता व अरमीन
विज्ञापन

केजीएमयू का प्रतिष्ठित हीवेट गोल्ड मेडल अवार्ड कृतिका गुप्ता को और चांसलर गोल्ड मेडल अरमीन को मिलेगा। इसके साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य शोध विभाग के सचिव एवं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुख्य निदेशक प्रो. बलराम भार्गव व नई दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ  लिवर एंड बिलेरी साइंसेज (आईएलबीएस) के निदेशक प्रो शिव कुमार सरीन को डीएससी की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


केजीएमयू के दीक्षांत समारोह में प्रमुख मेडल के रूप में पहचाने जाने वाले हीवेट गोल्ड मेडल एमबीबीएस पार्ट-2 में सबसे अधिक  अंक प्राप्त करने वाले छात्र को दिया जाता है। इसके लिए इस साल कृतिका गुप्ता को चुना गया है।

वह एमबीबीएस 2013 बैच की छात्रा हैं। इसी तरह फाइनल प्रोफेशन पार्ट वन एवं टू में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर अरमीन को चांसलर अवॉर्ड दिया जाएगा। वहीं अलग-अलग श्रेणी के करीब 50 अन्य अवॉर्ड भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन


इनकी अधिकारिक घोषणा 25 अक्तूबर को की जाएगी। सूत्रों की मानें तो कई साल बाद दोनों अवॉर्ड को दोबारा देने की तैयारी चल रही है। इसमें एके नर्सिंग छात्र और दूसरा पैथोलॉजी के छात्र को दिया जाएगा। दीक्षांत समारोह की तैयारी शुरू हो गई है। कार्यक्रम को लेकर अलग-अलग कमेटियां बनाई गई हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें