फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में नौ मेधावियों को गोल्ड मेडल देंगे राष्ट्रपति

Mon, 22 Oct 2018 01:09 PM IST
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद
विज्ञापन

टीएमसी के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 12 मेेधावियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित करेंगे। प्रदेश विश्वविद्यालय ने टीएमसी के दीक्षांत समारोह के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित होने वाले मेधावियों की सूची जारी कर दी है। नौ प्रशिक्षु डॉक्टरों को 12 गोल्ड मेडल दिए जाएंगे।

विज्ञापन


समारोह की रिहर्सल 28 अक्तूबर को होगी। 29 अक्तूबर को जो प्रशिक्षु डाक्टर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों डिग्री लेंगे, उन्हें इस रिहर्सल में आना जरूरी है। टीएमसी प्रबंधन ने साल 2012 बैच के सभी 100 प्रशिक्षु डॉक्टरों को दीक्षांत समारोह में आने का न्योता दिया है।

हर प्रशिक्षु डॉक्टर से दीक्षांत समारोह में आने के बारे में पूरी डिटेल ली जा रही है। जिसमें साथ आने वालों का भी ब्योरा लिया जा रहा है। 29 अक्तूबर को टांडा मेडिकल कॉलेज के सरदार शोभा सिंह सभागार में राष्ट्रपति प्रशिक्षु डाक्टरों को डिग्री देकर सम्मानित करेंगे। 
विज्ञापन


उधर, टांडा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भानु अवस्थी ने कहा कि 2012 बैच के सभी विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह में आने के लिए संपर्क किया गया है। समारोह से एक दिन पहले रिहर्सल होगी, जिसमें सभी की उपस्थित अनिवार्य है।  

इन्हें मिलेंगे गोल्ड मेडल- टीएमसी के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति के हाथों नौ मेधावियों को 12 गोल्ड मेडल दिए जाएंगे। जिसमें एमबीबीएस ऑल प्रोफेशनल टॉपर, एमबीबीएस फाइनल प्रोफेशनल टॉपर और एमबीबीएस (अंतिम वर्ष) पेडियाट्रिक्स टॉपर का गोल्ड मेडल जोबन प्रीत सिंह दयोल को दिया जाएगा।

इसके अलावा एमबीबीएस (अंतिम वर्ष) पेडियॉट्रिक्स टॉपर का गोल्ड मेडल अंकिता चौधरी, आकांक्षा और शिखा शर्मा को मिलेगा। एमबीबीएस (फाइनल वर्ष) गायनी एंड आब्सटेट्रिक्स टॉपर का गोल्ड मेडल शिखा शर्मा, अंकिता डढवाल और सावी धोरटा को दिया जाएगा। एमबीबीएस (फाइनल वर्ष) मेडिसिन टॉपर को गोल्ड मेडल प्रीति शर्मा और रेशम सिंह और एमबीबीएस (फाइनल वर्ष) सर्जरी के टॉपर को गोल्ड मेडल रोप्रिश्मा कौर को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें