फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्डः मुख्य कॉपी में जगह छोड़ी तो नहीं मिलेगी बी कॉपी, न करें इस पेन का इस्तेमाल

Tue, 15 Jan 2019 04:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में जब तक मुख्य कॉपी के सारे पन्ने नहीं भर जाते, तब तक परीक्षार्थियों को बी कॉपी नहीं दी जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने हाईस्कूल व इंटर परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने शिक्षकों को भी इसका ध्यान रखने के लिए कहा है। 
विज्ञापन


डीआईओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि अक्सर देखा गया है कि परीक्षार्थी मुख्य कॉपी के काफी पन्ने उत्तर बाद में लिखने को रिक्त रख देते हैं। इसके साथ बी कॉपी मांगने लगते हैं। ऐसे में निर्देश दिया गया है कि जब तक मेन कॉपी के सभी पन्ने नहीं भर जाते, तब तक बी कॉपी न दी जाए।

डीआईओएस ने बताया कि कई परीक्षार्थी नकल करने की मंशा से भी पन्ने रिक्त रख देते हैं। उन्होंने बताया कि यदि कोई प्रश्न नहीं आता है तो उसे छोड़ दें। बाद में समय निकालकर उनके उत्तर लिखें। इसके लिए खाली पन्ना न छोड़ें।
विज्ञापन


जो प्रश्न अच्छे तरीके से आता है उसका उत्तर पहले लिखें। उसकी प्रश्न संख्या को अंकित कर दें। कई रंगीन पेन का इस्तेमाल न करें। नीले पेन से लिखें और हाईलाइट करने को काला व भूरा स्केच पेन का इस्तेमाल कर सकते हैं। लाल पेन का इस्तेमाल कतई न करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें