प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से होने वाली पॉलीटेक्निक सेमेस्टर परीक्षाएं आठ दिसंबर से 18 दिसंबर तक होंगी। इसका कार्यक्रम बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन इस बार भी जोन में बांटकर होगा।
निजी संस्थानों में प्रैक्टिकल के नंबर देने में कोई खेल न हो, इसलिए इसकी जिम्मेदारी सरकारी शिक्षकों को दी जाएगी। पॉलीटेक्निक में इस बार केवल उन्हीं संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा, जहां सभी कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे। इस साल पहली बार ऐसा होगा जबकि परीक्षा दिसंबर खत्म होने से पहले ही संपन्न हो जाएंगी।