फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें, निजी मेडिकल कॉलेजों की सीटों के लिए काउंसलिंग की डेट

Fri, 25 Aug 2017 02:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
सरकारी मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में खाली रह गईं एमबीबीएस व बीडीएस की सीटों के लिए मॉप-अप काउंसलिंग 25 अगस्त को होगी। यह काउंसलिंग लखनऊ में स्थित एसजीपीजीआई में होगी। उधर, चिकित्सा शिक्षा विभाग बृहस्पतिवार देर तक काउंसलिंग की तैयारियों को लेकर सरकारी कॉलेजों की रिक्त सीटों की जानकारी एकत्र करते रहा।
विज्ञापन


महानिदेशक डॉ. केके गुप्ता इस काम में एनआईसी के अधिकारियों के साथ जुटे रहे। अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए शुक्रवार सवेरे एसजीपीजीआई में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। यहां पर उन्हीं का दाखिला होगा, जिन्होंने मॉप-अप राउंड के लिए अलग से ऑनलाइन पंजीकरण किया है। दाखिले भी शुक्रवार को मौके पर ही दिए जाएंगे।

इसके बाद 26 व 27 अगस्त को निजी कॉलेजों की बची सीटों के लिए काउंसलिंग होगी। इसकी भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभ्यर्थियों को एमबीबीएस की न्यूनतम फीस 8.50 लाख रुपये का ड्राफ्ट लाने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें भी मौके पर ही दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें