फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में 120 सीटों केलिए 537 आवेदन

Fri, 25 Aug 2017 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में पांच वर्षीय इंटिग्रेटेड पत्रकारिता कोर्स को विद्यार्थी हाथों हाथ ले रहे हैं। पहली बार शुरु किए गए इस पाठ्यक्रम की आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हुए महज 24 घंटे हुए हैं, और अब तक 537 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। 
विज्ञापन


मालूम हो कि इस पाठ्यक्रम के हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के लिए कुल 120 सीटें हैं। इस कोर्स के लिए एक ही दिन में आए इतने आवेदनों से प्रशासन भी काफी उत्साहित है। 
 
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म की ओएसडी डॉ मनस्विनी योगी ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम तक देश भर से 537 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए इतने प्राप्त हो रहे आवेदन का कारण यह है कि जिन कॉलेजों में बीए जर्नलिज्म उपलब्ध हैं, वहां हाई मेरिट से दाखिले हुए हैं। कुछ कॉलेजों में तो बीए जर्नलिज्म की कट ऑफ 95 फीसदी तक गई थी। 
विज्ञापन


जबकि पांच वर्षीय पत्रकारिता पाठ्यक्रम में एंट्रेस में बैठने की योग्यता पचास फीसदी है और एंट्रेस के आधार पर दाखिला होना है। ऐसे में जो विद्यार्थी पत्रकारिता केकोर्स में दाखिला लेना चाहते थे वह नहीं ले पाए। अब ऐसे छात्रों को इस पाठ्यक्रम की बदौलत पचास फीसदी अंकों पर भी दाखिला मिल रहा है। 
विज्ञापन


लिहाजा इस कोर्स केलिए एक ही दिन में इतने अधिक आवेदन प्राप्त हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि इस पाठ्यक्रम में आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 सितंबर है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें