फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: इंटर के स्टूडेंट्स को मिला मौका, 13 केंद्रों पर दोबारा होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं

Mon, 04 Mar 2019 04:04 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
यूपी बोर्ड इंटर के वे छात्र जिनकी प्रयोगात्मक परीक्षा छूट गई थी, उनके लिए पांच और छह मार्च को दोबारा प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने मूल्यांकन कार्य से पहले अंतिम अवसर देते हुए 13 केंद्र तय कर दिए गए हैं। इन केंद्रों पर 31 विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी विद्यालयों को परीक्षा केंद्रों और परीक्षकों की सूची सौंप दी गई है। विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे वंचित छात्रों की प्रयोागत्मक परीक्षा संबंधित परीक्षा केंद्रों पर कराना सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन

यहां देखें, केंद्र

- राजकीय जुबली इंटर कॉलेज : भूगोल, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, कृषि शस्य विज्ञान भाग एक, कृषि वनस्पति विज्ञान भाग एक, कृषि भौतिक विज्ञान भाग एक, कृषि अभियंत्रण विज्ञान भाग एक, कृषि शस्य विज्ञान भाग दो, कृषि जंतु विज्ञान भाग दो, कृषि पशु पालन भाग दो, कृषि रसायन विज्ञान भाग दो, खाद्य एवं फल संरक्षण, बैंकिंग
- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहमीना : गृह विज्ञान, इंब्राइडरी
- नारी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज : संगीत वादन, संगीत गायन, सिलाई
- अमीनाबाद इंटर कॉलेज : कंप्यूटर, आशुलिपिक टंकण हिंदी, कंप्यूटर तकनीकी
- बीएनएसडी इंटर कॉलेज, कानपुर : सैन्य विज्ञान
- सीएपी इंटर कॉलेज, प्रयागराज : काष्ठ शिल्प
- अमीरूद्दौला इस्लामिया इंटर कॉलेज : ग्रंथ शिल्प
- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सिंगारनगर : परिधान रचना एवं सज्जा
- कालीचरण इंटर कॉलेज : नर्सरी शिशु प्रशिक्षण
- हालिम मुस्लिम इंटर कॉलेज, कानपुर : रेडियो टेलीविजन
- सेवा समिति इंटर कॉलेज, प्रयागराज : ऑटोमोबाइल
- जय नारायण इंटर कॉलेज : एकाउंटेंसी एवं अंकेक्षण
- डीएवी इंटर कॉलेज : टंकण हिंदी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें