फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्वास विवि की बैक पेपर परीक्षा के आवेदन शुरू, इसी महीने होगी परीक्षा

Thu, 07 Jan 2021 04:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में संचालित सेमेस्टर व एनुअल पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों की बैक पेपर परीक्षा इस महीने के आखिर में आयोजित होगी। इसके लिए विवि प्रशासन ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विद्यार्थी विवि की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


सत्रांत परीक्षा-मई, 2020 के तहत वार्षिकी एवं सम सेमेस्टर (द्वितीय, चतुर्थ, षष्ठम आदि) ऑनलाइन आवेदन की तिथि 11 जनवरी निर्धारित की गई है। अधिसत्र परीक्षा दिसंबर, 2020 के तहत विषम सेमेस्टर (प्रथम, तृतीय, पंचम, सप्तम आदि) ऑनलाइन आवेदन 12 से 18 के बीच किए जा सकते हैं।

विश्वविद्यालय परीक्षा विनियम- 2014 के अनुसार गैर दिव्यांग विद्यार्थी को एक तथा दिव्यांग विद्यार्थी को दो अवसर प्रदान किए जाएंगे। इसके तहत यदि किसी प्रश्न-पत्र में एफ ग्रेड अथवा किसी सेमेस्टर में एसजीपीए-सीजीपीए 5.6 से कम हो, तो वे सी ग्रेड वाले प्रश्नपत्र में संबंधित सेमेस्टर के केवल दो प्रश्न-पत्रों की बैक पेपर परीक्षा ही दे सकेंगे। इसी के तहत अर्ह विद्यार्थी निर्धारित व्यवस्था के अनुसार संबंधित सेमेस्टर के मात्र दो प्रश्न-पत्रों के बैक पेपर के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। ज्यादा जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट hht://dsmru.up.nic.in से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन


बीएससी नर्सिंग व पैरामेडिकल की वार्षिक परीक्षा अब 15 जनवरी से
डॉ. शकुंतला मिश्रा विवि से संबंद्ध कॉलेज टीएस मिश्रा कॉलेज ऑफ नर्सिंग की बीएससी नर्सिंग व पैरा मेडिकल साइंस की वार्षिक परीक्षा अब 15 जनवरी से शुरू होंगी। पहले ये परीक्षाएं सात जनवरी से प्रस्तावित थी। यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमित कुमार राय ने बताया कि संबंधित पाठ्यक्रम की परीक्षा का शिड्यूल यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षा में करीब 200 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान कोविड-19 के नियमों का पूरी तरह से पालन करना होगा और मास्क लगाना अनिवार्य हगा। स्टूडेंट्स अपने प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें