फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईटी का दीक्षांत समारोह 18 जनवरी को, 1024 विद्यार्थी होंगे सम्मानित

Tue, 05 Jan 2021 10:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
एनआईटी हमीरपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के एनआईटी हमीरपुर का 11वीं दीक्षांत समारोह 18 जनवरी को होगा। कोरोना के कारण इस बार यह समारोह ऑनलाइन करवाया जाएगा। एनआईटी हमीरपुर के कार्यकारी निदेशक प्रो. ललित अवस्थी ने बताया कि समारोह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक मुख्य अतिथि होंगे। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर विशिष्ट अतिथि होंगे। समारोह की अध्यक्षता एनआईटी बीओजी के चेयरमैन प्रो. चंद्रशेखर करेंगे।

विज्ञापन


प्रो. अवस्थी ने बताया कि समारोह में कुल 1024 स्नात्तक और स्नात्तकोत्तर और पीएचडी के छात्रों को उपाधियों से सम्मानित किया जाएगा। इसमें 22 पीएचडी स्कॉलर, 350 स्नातकोत्तर और 652 स्नात्तक डिग्री धारक शामिल हैं। स्वर्ण और रजत पदक के अलावा पिछले चार वर्षों में विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले संस्थान के एक छात्र को डायरेक्टर मेडल से सम्मानित किया जाएगा। कुल 9 स्वर्ण और 9 रजत पद प्रदान किए जाएंगे। इसी प्रकार स्नातकोत्तर उपाधियों एमटेक, एमआर्क, एमएससी, एमबीए में प्रथम स्थान हासिल करने वाले 24 छात्रों को स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें