फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhasha University: भाषा विवि में शुरू हुए सीधे दाखिले

Thu, 05 Aug 2021 04:28 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रवेश समन्वयक प्रो. सौबान सईद ने बताया कि जिन छात्रों ने अपने आवेदन फॉर्म के साथ अहर्ता परीक्षा की अंक तालिका संलग्न नहीं की है वे सात अगस्त तक विवि में आकर जमा करा सकते हैं। छात्रों की सुविधा के लिए ई मेल भी जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में बुधवार से सीधे प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीए पाठ्यक्रम के सभी विषय, एमए के सभी विषय, बीए जेएमसी, बीएससी गृह विज्ञान, बीएससी भूगोल, एमए जेएमसी में सीधे प्रवेश दिए जा रहे हैं। इसके लिए छात्र सात अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इन पाठ्यक्रमों में कुल 3360 सीटें हैं, जिन पर सीधे प्रवेश लिए जा रहे हैं। इसके बाद बीकॉम, बीबीए, बीसीए, एमकॉम, एमबीए और एमसीए पाठ्यक्रम में दाखिले लिए जाएंगे।

विज्ञापन


इनमें दाखिले मेरिट के आधार पर होंगे। प्रवेश समन्वयक प्रो. सौबान सईद ने बताया कि जिन छात्रों ने अपने आवेदन फॉर्म के साथ अहर्ता परीक्षा की अंक तालिका संलग्न नहीं की है वे सात अगस्त तक विवि में आकर जमा करा सकते हैं। छात्रों की सुविधा के लिए ई मेल भी जारी किया है। छात्र चाहें तो अंक तालिका की कॉपी infoadmission.kmclu@gmail.com पर भी भेज सकते हैं। यदि छात्र निर्धारित तिथि तक अंक तालिका उपलब्ध नहीं कराता है तो उसे मेरिट सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।

कई विषयों के अंतिम सेमेस्टर के परिणाम घोषित
विवि ने सत्र 2020-21 की बीए ऑनर्स उर्दू, फारसी, हिंदी, शारीरिक शिक्षा, अंग्रेजी, बीकॉम ऑनर्स, बीबीए, बीसीए, बीए जेएमसी, बीएससी, गृह विज्ञान के अंतिम सेमेस्टर का रिजल्ट जारी कर दिया गया। वहीं, बीटेक मैकेनिकल, बायोटेक और सिविल चतुर्थ सेमेस्टर का भी परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


छात्रों को निर्देश दिए गए हैं कि परिणाम संबंधित विभाग से प्राप्त कर सकते हैं। विवि के कुलसचिव व परीक्षा नियंत्रक संजय कुमार ने बताया कि भाषा विवि पहला विश्वविद्यालय है, जिसने अंतिम सेमेस्टर के परीक्षाफल घोषित किए हैं। परीक्षा गत 28 को संपन्न हुईं थी, जबकि बीटेक की ऑनलाइन परीक्षाएं 27 से 31 जुलाई तक संपन्न कराई गई थीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें