फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा बोर्ड: हिमाचल में 10 अगस्त से होगी डीएलएड के लिए तीसरी काउंसलिंग

Wed, 04 Aug 2021 09:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला

सार

 डीएलएड काउंसलिंग बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला में होगी। इसके लिए मेरिट लिस्ट के अनुसार काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए चयनित अभ्यर्थियों की तिथिवार सूची बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजूकेशन (डीएलएड) सत्र 2020-22 के लिए निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए दूसरे चरण के बाद शेष बची सीटों के लिए तीसरे चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया 10 अगस्त से 12 अगस्त को प्रात: 10 बजे से होगी। 

विज्ञापन


काउंसलिंग बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला में होगी। इसके लिए मेरिट लिस्ट के अनुसार काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए चयनित अभ्यर्थियों की तिथिवार सूची बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है। स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि काउंसलिंग में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को निर्देश दिए जाते हैं कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध तिथिवार सूची के साथ कार्यालय में उपस्थिति दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें