फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलयू में एमबीए में दाखिले कैट की मेरिट व इंटरव्यू से

Mon, 15 Jan 2018 03:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
 लखनऊ यूनिवर्सिटी मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (लुंबा) तथा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (आईएमएस) में दाखिले के लिए आवेदन 31 जनवरी तक करने होंगे। एलयू में इस वर्ष एमबीए के दाखिले पूरी तरह से कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट)-2017 की मेरिट के आधार पर ही होंगे।
विज्ञापन


कैट का रिजल्ट पिछले सप्ताह घोषित हो चुका है, इसलिए अब लविवि में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया में तेजी आएगी। लविवि के मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन और इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज में दाखिले के लिए विवि की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरा जा सकता है।

विवि के ओल्ड कैंपस स्थित मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में 120 सीटें हैं। इसमें से 60 रेग्युलर और 60 सेल्फ फाइनेंस की हैं। रेग्युलर पाठ्यक्रम की फीस 46 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर और सेल्फ फाइनेंस की फीस 75 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर है।
विज्ञापन


इसी तरह इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज के चार एमबीए पाठ्यक्रम एमबीए मार्केटिंग, एमबीए फाइनेंस, एमबीए एचआर और एमबीए इंटरनेशनल बिजनेस में भी दाखिले के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। एमबीए मार्केटिंग, एमबीए फाइनेंस, एमबीए एचआर में 120-120 सीटें हैं। जबकि एमबीए इंटरनेशनल बिजनेस में पिछले साल की ही तरह 60 सीटें हैं।
विज्ञापन

विवि की वेबसाइट पर जारी होगी मेरिट

डेमो - फोटो : डेमो
सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए स्नातक में न्यूनतम 50 फीसदी अंक लाने अनिवार्य हैं। जबकि 45 फीसदी अंक वाले एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

एमबीए प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल मिश्रा ने बताया कि आवेदन करने के बाद अभ्यर्थी द्वारा कैट में स्कोर किए गए अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। यह मेरिट विवि की वेबसाइट पर जारी होगी। इसके बाद अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

कैट की मेरिट और साक्षात्कार में मिले नंबरों को जोड़कर अंतिम मेरिट बनेगी। इसमें 80 फीसदी भाग कैट की मेरिट तथा 20 फीसदी साक्षात्कार के नंबर का होगा। बीते साल विवि में लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार के आधार पर दाखिले दिए गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें