फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साई हॉस्टल बिलासपुर में एडमिशन का मौका, करें आवेदन

Thu, 11 Jan 2018 01:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

साई हॉस्टल बिलासपुर में बॉक्सिंग, कबड्डी और वॉलीबाल में दिलचस्पी रखने वाले युवा ट्रायल में भाग ले सकते हैं। ट्रायल 11 और 12 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। खेल प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर के प्रभारी जयपाल चंदेल ने बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से आवासीय योजना के तहत बाक्सिंग में 12 से 18 वर्ष के छात्र खिलाड़ियों और 12 से 14 वर्ष के कबड्डी व वॉलीबाल छात्र खिलाड़ियों को प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर में दाखिले के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र बिलासपुर में 11 व 12 जनवरी को दो दिवसीय ट्रायल कार्यक्रम रखा गया है।

विज्ञापन


कबड्डी व वॉलीबाल खेल में 12 से 14 वर्ष और बॉक्सिंग खेल में 12 से 18 वर्ष की आयु के उन छात्र खिलाड़ियों को ट्रायल में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम चार में, प्रदेश स्तर पर प्रथम दो में तथा जिला स्तर पर भी प्रथम दो में स्थान प्राप्त किया होगा। 

वॉलीबाल खेल के लिए 12 वर्ष की आयु के छात्र खिलाड़ी को ट्रायल में भाग लेने के लिए ऊंचाई 159 से 167 सेंटीमीटर, वजन 47 से 51 किलोग्राम, 13 वर्ष की आयु के छात्र खिलाड़ी की ऊंचाई 164 से 172 सेंटीमीटर, वजन 53 से 57 किलोग्राम, 14 वर्ष की आयु के छात्र खिलाड़ी की ऊंचाई 169 से 177 सेंटीमीटर, वजन 57 से 61 किलोग्राम होना अनिवार्य है। इसी प्रकार कबड्डी खेल के लिए 12 वर्ष की आयु के छात्र खिलाड़ी को ट्रायल में भाग लेने के लिए उसकी ऊंचाई 147 से 154 सेंटीमीटर, वजन 37 से 41 किलोग्राम, 13 वर्ष की
विज्ञापन


आयु के छात्र खिलाड़ी की ऊंचाई 151 से 157 सेंटीमीटर, वजन 41 से 45 किलोग्राम, 14 वर्ष की आयु के छात्र खिलाड़ी की ऊंचाई 156 से 164 सेंटीमीटर, वजन 46 से 51 किलोग्राम होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि बॉक्सिंग खेल के लिए 12 वर्ष की आयु के छात्र खिलाड़ी को ट्रायल में भाग लेने के लिए उसकी ऊंचाई 147 से 157 सेंटीमीटर-वजन 37 से 41 किलोग्राम, 13 वर्ष की आयु के छात्र खिलाड़ी की ऊंचाई 152 से 162 सेंटीमीटर-वजन 41 से 45 किलो, 14 वर्ष के छात्र खिलाड़ी की ऊंचाई 157 से 167 सेंटीमीटर-वजन 47

से 51 किलो, 15 वर्ष के छात्र खिलाड़ी की ऊंचाई 162 से 172 सेंटीमीटर-वजन 53 से 57 किलो, 16 वर्ष की आयु के छात्र खिलाड़ी की ऊंचाई 167 से 176 सेंटीमीटर-वजन 58 से 62 किलो, 17 वर्ष की आयु के छात्र खिलाड़ी की ऊंचाई 172 से 179 सेंटीमीटर-वजन 63 से 67 किलो, 18 वर्ष की आयु के छात्र खिलाड़ी की ऊंचाई 175 से 181 सेंटीमीटर-वजन 65 से 69 किलो होना अनिवार्य है। 

निर्धारित योग्यता रखने वाले छात्र खिलाड़ियों को 11 जनवरी को प्रात: 10 बजे सभी मूल प्रमाण पत्र जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जन्म-तिथि प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा खेल प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। बॉक्सिंग खेल से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए 94186-30666, कबड्डी से संबंधित जानकारी हासिल करने के लिए 94173-07285 तथा वॉलीबाल खेल से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी हासिल करने के लिए 97922-28417 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें