अप्रैल में एनटीए ने आवेदन प्रक्रिया शुरू किया। एक माह से अधिक चली आवेदन प्रक्रिया के बाद यूजी कोर्स में दाखिले के लिए 10,500 और पीजी कोर्स के लिए 4,450 आवेदन मिले हैं। जबकि पिछले साल के आंकड़ों के मुताबिक कुल 31,852 सीटे हैं।
नए शैक्षिक सत्र में इसकी संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, एमएमटीयू में 750 सीटें हैं। अगर अब तक आवेदन करने वाले सभी विद्यार्थी दाखिला ले लें तब भी 50 फीसदी से अधिक सीटें खाली रह जाएंगी। हालांकि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर आवेदन की तिथि 31 मई तक बढ़ा दी गई है। अब देखना ये होगा कि अगले 20 दिनों में कितने आवेदन और मिलते हैं।
उधर, सूत्रों का कहना है कि यूपीसीईटी में कम आवेदन आने की वजह विद्यार्थियों में इस परीक्षा को लेकर जागरूकता का अभाव है। वहीं, एकेटीयू के प्रवेश समन्वयक प्रो. सुबोध वैरिया कहते हैं कि आवेदन की तिथि बढ़ाए जाने से थोड़ा सुधार है। उम्मीद है कि आवेदन की संख्या बढ़ेगी।