अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पवन मिश्रा ने कहा कि वर्ष 2020 के सत्र में दसवीं के बहुत से विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई थी। कंपार्टमेंट पास करने के लिए विद्यार्थियों को सितंबर और मार्च में दो अवसर दिए जाते हैं। कोरोना के चलते मार्च 2020 के बाद विद्यार्थी अव्यवस्था के दौर से गुजर रहे हैं। सितंबर में मिले पहले अवसर में भी कई विद्यार्थी कंपार्टमेंट की परीक्षा पास नहीं कर पाए हैं।
दूसरे और गोल्डन चांस के रूप में विद्यार्थियों की मार्च 2021 में परीक्षा होनी थी। कोरोना के दूसरे चरण में मार्च 2021 की परीक्षाएं नहीं हो पाई हैं। उन्होंने दसवीं कक्षा में कंपार्टमेंट के साथ दसवीं में एसओएस की परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे विद्यार्थियों को भी प्रमोट करने की मांग की है। कहा कि महासंघ यह मामला स्कूल शिक्षा बोर्ड के ध्यान में भी लाया है। महासंघ जल्द शिक्षा मंत्री से भी भेंट करेगा।