फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... और डीएम खुद निकल पड़े पॉलिथीन जब्त करने, जिम्मेदारों में मचा हड़कंप

Wed, 14 Aug 2019 04:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
दुकान में प्रतिबंधित पॉलिथीन की पड़ताल करते डीएम - फोटो : अमर उजाला
बाजारों व दुकानों पर धड़ल्ले से उपयोग हो रही प्रतिबंधित पॉलिथीन की रोकथाम में लापरवाही पर शासन की सख्ती के बाद मंगलवार को खुद जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा चेकिंग करने निकल पड़े। हजरतगंज व हलवासिया मार्केट पहुंच दुकानों की पड़ताल की। इसकी जानकारी मिलते ही नगर निगम के जिम्मेदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

2 of 5
पड़ताल करते डीएम - फोटो : अमर उजाला
आनन फानन में नगर आयुक्त सहित नगर निगम के जोनल संग अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद नगर आयुक्त के निर्देश पर जोनल अधिकारियों की टीमों ने कैसरबाग, लालबाग, राम तीर्थ मार्ग, अशोक मार्ग सहित एक दर्जन से अधिक स्थानों पर जांच की।
विज्ञापन

3 of 5
पड़ताल करते डीएम - फोटो : अमर उजाला
दोपहर से शाम तक चले अभियान के दौरान कई नामचीन दुकानों व प्रतिष्ठानों सहित 70 कारोबारियों को प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग करते पकड़ा गया। 60 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त कर 3.14 लाख रुपये जुर्माना वसूला।

4 of 5
दुकान में प्रतिबंधित पॉलिथीन की पड़ताल करते डीएम - फोटो : अमर उजाला
डीएम ने रोकथाम से जुड़े सभी अधिकारियों को चेताया कि अब ढिलाई मिली तो सामूहिक तौर पर जिम्मेदारी तय करते कार्रवाई की जाएगी।  दुकानदारों से लेकर रोकथाम से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को सीधे तौर पर जवाबदेह बना कार्रवाई के घेरे में लाया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुकान में प्रतिबंधित पॉलिथीन की पड़ताल करते डीएम - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी ने पॉलिथीन के प्रयोग की रोकथाम में सक्रिय हिस्सेदारी निभाने के लिए यूपी प्लास्टिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों की भी सीधी जवाबदेही तय की है। कलेक्ट्रेट में एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक में डीएम ने कहा कि एसोसिएशन स्तर से भी अब सुनिश्चित कराया जाए कि कहीं भी प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग न होने दिया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें