फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Lucknow: कोरोना के खिलाफ शुरू हुआ प्रदेशव्यापी अभियान, घर-घर जाएगी टीम, सीएम ने दिए निर्देश

Mon, 24 Jan 2022 11:41 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना के खिलाफ सोमवार से शुरू हुए अभियान की दैनिक मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की रोकथाम के उद्देश्य से सोमवार से एक महत्वपूर्ण अभियान प्रारम्भ हो रहा है। 29 जनवरी तक के इस प्रदेशव्यापी अभियान के दौरान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की टीम घर-घर दस्तक देंगी। लक्षणयुक्त और संदिग्ध मरीजों को निःशुल्क मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथने निर्देश दिया कि आवश्यकतनुसार लोगों के टेस्ट किए जाएं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टीकाकरण से वंचित लोगों को चिन्हित कर तत्काल उन्हें टीकाकवर दिया जाए। इसके अलावा नियमित टीकाकरण से छूट गए नवजात बच्चों की लाइन लिस्टिंग भी की जाए। परिवार के हर सदस्य के स्वास्थ्य का हाल-चाल लिया जाए। इस महत्वपूर्ण अभियान की शासन स्तर से दैनिक मॉनिटरिंग की जाए।

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों में 01 लाख 86 हजार कोरोना टेस्ट किए गए, जिसमें 11,159 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसी अवधि में 10,836 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन औए टीकाकरण कोरोना से बचाव का सबसे सहज माध्यम है। इसका अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक कोविड टीके की 24 करोड़ 92 लाख से अधिक डोज लगाई जा चुकी है। यह देश के किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टेस्टिंग-टीकाकरण है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के 97.78 फीसदी से अधिक लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है, जबकि 65 फीसदी से अधिक लोग कोविड टीके की दोनों डोज ले चुके हैं। 15-17 आयु वर्ग के  हमारे 57 फीसदी से अधिक किशोर टीकाकवर से सुरक्षित हो गए हैं। इसी तरह प्री-कॉशन डोज के लिए पात्र लोगों में से 60 फीसदी को भी वैक्सीन लग चुकी है। यह स्थिति संतोषजनक है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें