फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Nishad: गैर जमानती वारंट जारी होने पर संजय निषाद बोले- कोर्ट में उपस्थित होकर रखूंगा पक्ष

Mon, 08 Aug 2022 12:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने गैर जमानती वारंट जारी होने पर कहा है कि उन्हें कोर्ट पर पूरा भरोसा है और अदालत में हाजिर होकर खुद अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैर जमानती वारंट जारी होने पर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा है कि कोर्ट ने यह वारंट निषादों को आरक्षण दिए जाने के मुद्दे पर हुए आंदोलन के बाद दर्ज केस के आधार पर जारी किया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चूंकि मैं इस समय 10 दिन के लिए आंध्र प्रदेश के दौरे पर हूं, इसलिए जारी वारंट के बारे में मुझे मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि दौरे से लौटने के बाद वह खुद संबंधित कोर्ट में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखेंगे।

निषाद ने कहा कि जिस समय यह आंदोलन हुआ था, उस समय प्रदेश में सपा की सरकार थी। इसलिए तत्कालीन प्रदेश सरकार ने आंदोलन में शामिल निषाद समुदाय के हजारों लोगों पर बर्बरतापूवर्क लाठीचार्ज करने के साथ ही तमाम लोगों पर फर्जी केस किए थे। उन्होंने कहा कि मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें