संजय निषाद द्वारा भगवान राम के पिता पर दिए गए बयान पर कहा कि नकवी ने कहा कि अब बड़े बड़े महान नए इतिहासकार पैदा हो रहे हैं। देखना पड़ेगा कि ये इतिहास कहां से ला रहे हैं पर यह तय है कि इनका खुद का इतिहास बागी हो चुका है और भूगोल दागी हो चुका है।
हुनर हाट में ये कलाकार भाग लेंगे
नकवी ने बताया कि हुनर हाट में देश के जाने माने कलाकार शिरकत करेंगे। अन्नू कपूर, पंकज उधास, कुमार शानू, अलका याज्ञनिक, अल्ताफ रजा, सुरेश वाडेकर, सुदेश भोंसले, प्रेम भाटिया, दिलबाग सिंह, शिवानी कश्यप, सुगंधा मिश्रा, भूपेंद्र भुप्पी जैसे कलाकार इस बार हुनर हाट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। साथ ही देश के विभिन्न राज्यों के परंपरागत पकवानों का हाट में आनंद ले सकेंगे। विश्वकर्मा वाटिका भी यहां आकर्षण का केंद्र होगी।