फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAA: जुमे की नमाज के बाद विरोध-प्रदर्शन की आशंका में पुलिसकर्मी तैनात, घंटाघर पर कंटीले तारों से बैरीकेडिंग

Fri, 15 Mar 2024 02:56 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

रमजान के पहले जुमे पर सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की आशंका में मस्जिदों के बाहर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। वहीं, लखनऊ के घंटाघर की कंटीले तारों की बैरीकेडिंग कर दी गई है।
विज्ञापन
1 of 8
शहर के संवेदनशील स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
रमजान के पहले जुमे पर नमाज के बाद नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन की आशंका में प्रदेश के संवेदनशील स्थानों व मस्जिदों के बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं और डीजीपी मुख्यालय के स्तर से निगरानी की जा रही है।

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने लोगों ने शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हमारी लीगल टीम पूरे मसौदे का अध्ययन कर रही है। जिसके बाद महत्वपूर्ण बातें सामने रखी जाएंगी।

उन्होंने कहा कि सरकार ने लगातार भरोसा दिलाया है कि इस कानून से किसी की भी नागरिकता नहीं जाएगी। मैं सभी से अपील करता हूं कि जुमे के दिन मस्जिदों में नमाज अता करें और किसी भी तरह का प्रदर्शन न करें। शांति बनाए रखें। वहीं, डीसीपी पश्चिम दुर्गेश कुमार ने बताया कि चौक, ठाकुरगंज, बाजारखाला, सआदतगंज और वजीरगंज में रूट मार्च किया गया है। संभ्रांत लोगों और धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। 
 



सीएए को लेकर 2019 में सर्वाधिक लखनऊ में ही विरोध हुआ था जिसके बाद शहर की मस्जिदों के बाहर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। वहीं, घंटा घर की कंटीले तारों से बैरीकेडिंग कर दी गई। 2019 में घंटाघर पर सीएए के खिलाफ कई हफ्तों तक प्रदर्शन हुए थे और यह स्थान सीएए विरोधी आंदोलन का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा था।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में बड़ा इमामबाड़ा घूमने आए लोगों को तीन बजे तक बाहर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : amar ujala
शहर के सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। पुराने लखनऊ में बीएसएफ के जवान तैनात किए गए।

4 of 8
- फोटो : amar ujala
बड़े इमामबाड़ा से नमाज अदा कर निकलते नमाजी।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : amar ujala
टीले वाली मस्जिद से नमाज अदा कर निकलते नमाजी।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : amar ujala
सुरक्षा के लिए पुलिस व बीएसएफ दोनों के ही जवान मौजूद थे।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के घंटा घर पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : amar ujala
2019 में सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का केंद्र बनकर उभरे घंटाघर की बैरीकेडिग कर दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें