मुरादाबाद की बिलारी और गाजीपुर की जंगीपुर सीट पर विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान होगा। मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा।
इसमें 6.87 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 3.74 लाख पुरुष व 3.13 लाख महिला मतदाता हैं। उपचुनाव में कुल 18 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं।
चुनाव पर पैनी नजर रखने के लिए चुनाव आयोग ने दो सामान्य प्रेक्षक, दो व्यय प्रेक्षक, दो सहायक व्यय प्रेक्षक और 132 माइक्रो प्रेक्षक तैनात किए हैं। इसके अलावा 82 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 25 जोनल मजिस्ट्रेट, 50 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।